फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Poor roads cut commotion

घटिया सड़क निर्माण पर काटा हंगामा

Thu, 10 Nov 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार। Updated Thu, 10 Nov 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन

 भाबर के झंडीचौड़ उत्तरी में लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जा रही एक किमी सड़क पर ग्रामीणों ने गुणवत्ताहीन कार्य होने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। मौके पर पहुंचे लोनिवि के सहायक अभियंता ने निर्माण कार्य में कमी पाकर ठेकेदार को चेताया और सड़क निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह भाबर के झंडीचौड़ उत्तरी में चल रहे एक किमी सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन कार्य के चलते हंगामा काटना शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान वीरेंद्र पाल सिंह, ग्रामीण धर्मेंद्र अग्रवाल, वीपी सिंह, राजेंद्र सिंह, मनोज सौंद, मनीश कुमार, गब्बर सिंह व अजय पाल ने बताया कि लोनिवि ने झंडीचौड़ उत्तरी में करीब एक किमी सड़क निर्माण का कार्य एक कार्यदायी ठेकेदार को दिया है।
विज्ञापन


ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान न देते हुए लापरवाही से कार्य किया जा रहा है। सड़क निर्माण के कार्य में गुणवत्ता से कार्य करने के लिए ठेकेदार को कहा गया तो उसने ग्रामीणों की बात अनसुनी कर रात में सड़क का एक हिस्सा बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर ग्रामीण भड़क गए और काम को बंद करने की मांग करने लगे। ग्रामीणों द्वारा हंगामे की सूचना पाते ही लोनिवि के सहायक अभियंता एलएस रावत मौके पर पहुंचे और कार्य का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एलएस रावत ने बताया कि सड़क निर्माण के शुरुआती हिस्से में गुणवत्ता की कमी पाई गई है। ठेकेदार को पुन निर्माण कार्य को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed