{"_id":"ae3b52bc46ff29e81b2e307527c81cab","slug":"polithin-will-be-totaly-prohibited-in-city-from-15-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिसंबर से नगर क्षेत्र में पॉलीथिन पर पूर्ण पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिसंबर से नगर क्षेत्र में पॉलीथिन पर पूर्ण पाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Thu, 10 Dec 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका क्षेत्र में पॉलीथिन पर सख्ती से पाबंदी लगाई जाएगी। इसके लिए नगर पालिका परिषद कोटद्वार ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में नगर के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य, विभाग के अधिकारियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों की मौजूदगी में नगर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए पॉलीथिन पर सख्ती से पाबंदी लगाए जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा ने पाबंदी के बावजूद पॉलीथिन के इस्तेमाल पर चिंता जताई। कहा कि शहर में पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाए जाने को दो वर्ष पूरे होने वाले हैं, लेकिन नगर क्षेत्र में अभी भी खुले तौर पर स्थानीय व्यापारियों द्वारा पॉलीथिन का प्रयोग किया जा रहा है जिससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन द्वारा समय-समय पर लाउडस्पीकर, रैली के माध्यम से आम जनता को जागरूक करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लोग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कहा कि 15 दिसंबर से पॉलीथिन पर पूूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। पॉलीथिन का प्रयोग करने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, बलूनी क्लासेज की प्रभारी अभिलाषा भारद्वाज, गीता बुड़ाकोटी, ईओ अमरजीत कौर के अलावा सभासद मौजूद थे।