फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Police removed that tourists who were bathing in the river near Fatehpur

फतेहपुर के पास नदी में नहा रहे पर्यटकों को पुलिस ने हटाया

Mon, 30 Aug 2021 07:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
Police removed that tourists who were bathing in the river near Fatehpur
नदी के उफान के खतरे को देखते हुए फतेहपुर की सिलगाड नदी में नहा रहे और किनारे घूम रहे पर्यटकों को लैंसडौन पुलिस ने वहां से हटाया। पुलिस ने बरसात में अचानक बढ़ते नदी के जलस्तर का हवाला देते हुए दोबारा नदी में नहीं जाने की हिदायत दी। चेताया कि दोबारा नदी की ओर गए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लैंसडौन पुलिस को फतेहपुर के पास बड़ी संख्या में सिलगाड नदी में पर्यटकों के नहाने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पर्यटकों को नदी से हटाया। कोतवाली निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने से अचानक सिलगाड नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। ऐसे में अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों को नदी के अचानक बढ़ते जलस्तर की जानकारी नहीं होती है। खतरे से अनजान नदी में नहा रहे लोगों के बहने का खतरा है। कहा कि इस संबंध में नदी किनारे स्थित होटलों एवं रिजॉर्ट संचालकों को भी पर्यटकों को नदी में नहीं जाने देने और बरसात में नदी में नहीं जाने के चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने खतरे से अनजान पर्यटकों के नदी में जाने पर होटल और रिजॉर्ट संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed