{"_id":"608191d68ebc3e8d93250c7f","slug":"police-forcibly-closed-shops-kotdwar-news-drn377153872","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जबरन बंद कराईं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने जबरन बंद कराईं दुकानें
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को लेकर पुलिस और प्रशासन और अलर्ट गया है। दोपहर दो बजे के बाद भी सभी दुकानें खुली होने पर पुलिस ने जबरन दुकानें बंद कराईं। वहीं एसडीएम ने कौड़िया बॉर्डर पर कोविड जांच केंद्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। चेतावनी के बाद भी मास्क नहीं पहने और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर पुलिस ने 225 लोगों के चालान काटे।
बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण को लेकर सुबह से ही पुलिस अलर्ट रही। पुलिस ने बाजारों में सामाजिक दूरी बनाने और अनिवार्य रूप से मास्क पहने का एनाउंसमेंट किया। चेतावनी के बाद भी मास्क नहीं पहने और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर पुलिस ने 225 लोगों के चालान काटे। दो बजे के बाजार बंद कराने पर व्यापारियों ने पुलिस का विरोध किया। व्यापारियों ने पुलिस पर जबरन दुकानें बंद कराने का आरोप लगाया। कहा कि दुकान में ग्राहकों की मौजूदगी में थोड़ा समय लग जाता है। ऐसे में पुलिस दुकान के आगे आकर व्यापारियों को धमकाने का कार्य कर रही है। उधर, एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने सीओ अनिल कुमार जोशी के साथ कौड़िया चेक पोस्ट पर पुलिस की व्यवस्था, कोविड जांच केंद्र में लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए जाने और उत्तराखंड में प्रवेश करने वालों की जांच करने का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के कर्मचारियों को कोरोना को लेकर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उधर, गूमखाल चौकी पुलिस ने वाहनों की चेकिंग कर मास्क नहीं पहनने पर वाहन चालकों और यात्रियों के चालान काटे।