{"_id":"68dc14990a661176f806db4b","slug":"police-detained-a-father-and-son-who-had-a-scuffle-with-a-company-guard-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-801278-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कंपनी के गार्ड के साथ हाथापाई करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कंपनी के गार्ड के साथ हाथापाई करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक स्टील फैक्टरी के गेट के बाहर कंपनी के गार्ड के साथ हाथापाई करने वाले दिल्ली निवासी पिता पुत्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि सोमवार रात को डायल 112 के माध्यम से कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जशोधरपुर में जय मातेश्वरी स्टील कंपनी के गेट के बाहर दो व्यक्ति हंगामा कर रहे हैं, जो कंपनी को लेकर अनुचित दावा कर विवाद कर रहे हैं और कंपनी के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट करने पर उतारू है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों व्यक्ति गार्ड के साथ हाथापाई एवं अभद्र व्यवहार करते पाए गए। पुलिस ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों आक्रामक रुख अपनाते हुए गार्ड के साथ पुनः हाथापाई करने लगे। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपी नंदकिशोर अग्रवाल निवासी प्रीतमपुरा दिल्ली और उसके पुत्र आशीष को गिरफ्तार कर लेकर थाने ले आई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।