फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People angry against mining in Sukhro river

सुखरो नदी में खनन के विरोध में गुस्साए लोग

Thu, 22 Jul 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
People angry against mining in Sukhro river
सुखरो नदी में खनन के कारण बने तालाब में डूबकर बुधवार को एक किशोर की मौत होने के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। बृहस्पतिवार को सुखरो नदी में हो रहे खनन के कारण विरोध में गबलभद्रपुर और खूनीबड़ क्षेत्र के लोगों ने सरकार के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से नदी में तत्काल खनन रोकने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। मानसून सत्र में खनन का कार्य बंद नहीं होने पर ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बलभद्रपुर और खूनीबड़ के लोग तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर नदियों में मनमाने ढंग से खनन कराने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार की शह पर खननकारियों ने सुखरो नदी मानकों के विपरीत 60 से 70 मीटर तक गहरी खोदाई कर दी है। विरोध करने पर खननकारी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। नदी को गहरा खोदने से जहां लोगों के पालतू मवेशी डूबकर मर रहे हैं, वहीं वन्यजीवों को भी खतरा बना हुआ है। कहा कि बुधवार को एक किशोर नदी में बने इस कृत्रिम तालाब में डूबकर मर गया, जिससे उनका परिवार सदमे में है। नदी में खाई बनने के कारण लोगों का नदी आरपार करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने एसडीएम योगेश मेहरा को ज्ञापन सौंपकर मानकों के विपरीत खनन करने वाले खनन कारोबारियों के पट्टे को तत्काल निरस्त करने की मांग की। इसके साथ ही मृतक किशोर प्रियांशु के परिजनों को पांच लाख रुपये की क्षतिपूर्ति प्रदान करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में दुर्गापुर के पार्षद कमल सिंह नेगी, रामेश्वरी देवी, नंदलाल धनगर, धीरजलाल, राखी देवी, गंगोत्री देवी, शकुंतला देवी, बसंती देवी, मंजू देवी, महेश्वरी देवी, कमला देवी, किरन देवी, दीपा, बेबी, देवेश्वरी देवी, जशोदा देवी, श्रीधर प्रसाद, संजय सिंह, लक्ष्मी देवी, अनीता देवी, इंदु, सुनीता, बलवीर सिंह और अमितराज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कोटद्वार। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की नदियों में मानकों के विरुद्ध हो रहे खनन कार्य पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही खननकारियों की ओर से खोदे गए गड्ढे में डूबकर हुई एक किशोर की मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी उठाई। प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बजरंगी ने मांग को लेकर एसडीएम योगेश मेहरा को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी यदि 48 घंटे में मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed