फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pauri Highway: Treatment of 11 Danger Zones Between Kotdwar and Dugadda

पौड़ी हाईवे: कोटद्वार व दुगड्डा के बीच 11 डेंजर जोन का ट्रीटमेंट

Thu, 07 May 2026 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 07 May 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Pauri Highway: Treatment of 11 Danger Zones Between Kotdwar and Dugadda
(पड़ताल)
विज्ञापन

- 69 करोड़ की लागत से होगा ट्रीटमेंट कार्य
कोटद्वार। पौड़ी नेशनल हाईवे (एनएच-534) पर कोटद्वार व दुगड्डा के बीच वर्ष 2023 में आई आपदा के बाद बने 11 डेंजर जोन के ट्रीटमेंट के लिए केंद्र सरकार ने 69 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। एनएच खंड धुमाकोट ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रीटमेंट का काम शुरू किया जाएगा।
वर्ष 2023 अगस्त में आई आपदा के दौरान पौड़ी हाईवे को कोटद्वार और दुगड्डा के बीच भारी क्षति पहुंची थी। कई जगहाें पर पहाड़ी दरकने से नए स्लाइडिंग जोन बन गए। कई जगहों पर पहाड़ी पर बड़े-बड़े बोल्डर फंसे हैं जिनके गिरने से हादसों की आशंका बनी हुई है। लैंसडौन स्थित गढ़वाल राइफल रेजीमेंटल सेंटर का प्रमुख आवागमन का मार्ग होने के कारण भी यह मार्ग सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसे देखते हुए एनएच प्रशासन ने हाईवे की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी गई थी। केंद्र सरकार ने स्लाइडिंग जोन के ट्रीटमेंट के लिए सर्वे का जिम्मा टीएचडीसी को सौंपा था। टीएचडीसी के इंजीनियरों ने मार्च, 2024 में डेंजर जोन का सर्वे करने के बाद 11 डेंजर जोन के ट्रीटमेंट के 89 करोड़ की 11 डीपीआर तैयार कर एनएच प्रशासन को सौंपी थी। परीक्षण के बाद एनएच प्रशासन ने ये डीपीआर स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजी थी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार केंद्र सरकार से धनराशि स्वीकृत होने के बाद एनएच प्रशासन की ओर से डेंजर जोन के ट्रीटमेंट के लिए टेंडर निकाले गए हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ट्रीटमेंट का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से पौड़ी हाईवे पर कोटद्वार व दुगड्डा के बीच 11 डेंजर जोन के ट्रीटमेंट के लिए 69 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। वर्तमान में टेंडर की प्रक्रिया गतिमान है। - आशीष सैनी, जेई एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed