{"_id":"64de1a7755d4054a98057b64","slug":"pauri-highway-sinking-near-bhadalikhal-danger-increased-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1008-2162-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar-Pauri Highway: लगातार बारिश से हाईवे पर बढ़ा भू-धंसाव, आवाजाही में बना खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar-Pauri Highway: लगातार बारिश से हाईवे पर बढ़ा भू-धंसाव, आवाजाही में बना खतरा
Thu, 17 Aug 2023 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, दुगड्डा/कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, दुगड्डा/कोटद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 07:30 PM IST
सार
गत दिनों हुई अतिवृष्टि से हाईवे पर दुगड्डा से गूमखाल के बीच भदालीखाल में दो स्थानों पर सड़क धंस गई थी। मार्ग पर भारी वाहनों के जाने से सड़क लगातार धंसती जा रही है।
विज्ञापन
कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर भू धंसाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे कई जगहों पर आपदा की चपेट में आ गया है। लगातार बारिश के कारण हाईवे पर भूस्खलन के साथ ही भू-धंसाव की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। जहां एक ओर कोटद्वार शहर में सिद्धबली के पास धंसी सड़क की मरम्मत चल रही है, वहीं यह हाईवे दुगड्डा और गूमखाल के बीच भदालीखाल के पास घंस रहा है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
गत दिनों हुई अतिवृष्टि से हाईवे पर दुगड्डा से गूमखाल के बीच भदालीखाल में दो स्थानों पर सड़क धंस गई थी। मार्ग पर भारी वाहनों के जाने से सड़क लगातार धंसती जा रही है। हाईवे के नीचे बड़ी खाई है। यहां पर भूधसांव इसी प्रकार चलता रहा तो हाईवे का यह हिस्सा किसी भी समय खाई में समा सकता है। इससे यहां पर एक नया डेंजर जोन बन गया है।
विज्ञापन
Badrinath Highway: भनेरपानी में बड़े वाहनों के लिए खुला रास्ता, मैठाणा और पुरसाड़ी के बीच 100 मीटर धंसा हाईवे
विज्ञापन
स्थानीय नागरिक राजेंद्र सिंह नेगी, जगमोहन सिंह, दिवाकर भारद्वाज, प्रदीप बडोला ने बताया कि उक्त मार्ग पर पिछले 10 वर्षों से लगातार भूधंसाव हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों से लगातार मार्ग की मरम्मत करने की मांग की जा रही है, लेकिन विभाग इस खतरे को अनदेखा कर रहा है। एनएच के अवर अभियंता अरविंद जोशी का कहना है कि भदालीखाल के पास एनएच के भूधंसाव वाले भाग को बरसात के बाद अस्थायी रूप से दुरुस्त किया जाएगा।