फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pauri district administration conducted survey of vacant buildings in Kalagarh

Kotdwar News: पौड़ी जिला प्रशासन ने किया कालागढ़ में खाली पड़े भवनों का सर्वेक्षण

Wed, 12 Feb 2025 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Pauri district administration conducted survey of vacant buildings in Kalagarh

विज्ञापन
कालागढ़ (गढ़वाल)। पौड़ी गढ़वाल जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने कालागढ़ की उत्तरी सीमा पर स्थित रामगंगा बांध परियोजना की आवासीय कालोनियों में खाली पड़े भवनों का सर्वेक्षण किया। परियोजना की अनुपयुक्त भूमि को वन विभाग को सौंपने की तैयारी की जा रही है।



एडीएम पौड़ी अनिल गर्ब्याल, एसडीएम कोटद्वार सोहन सिंह सैनी, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, नायब तहसीलदार सरदार सिंह सैनी व राजस्व विभाग की टीम बुधवार को दोपहर कालागढ़ पहुंची। टीम ने उत्तर दिशा में स्थित परियोजना के आवासीय परिसर में बने भवनों का सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मनीष कुमार, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता और रोहित ढाका आदि मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों को आबादी के बीच देखकर स्थानीय लोग सकते में आ गए। दरअसल, आवासीय काॅलोनियों में बंद पड़े भवनों को गिराने की तैयारी के मामले में 17 फरवरी को उच्च न्यायालय में मानव कल्याण एवं उत्थान समिति की याचिका पर सुनवाई की जानी है। जिसे लेकर प्रशासनिक अधिकारी कालागढ़ में सर्वेक्षण कर रहे हैं। वहीं, समिति भी स्थानीय जनता की सूची तैयार कर अदालत में रखने की तैयारी में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.



अदालत में दी जाएगी जानकारी

कोटद्वार के एसडीएम सोहन सिंह ने बताया कि पहले भी 72 भवनों का सर्वेक्षण किया गया था। मामला उच्च न्यायालय में पहुंचने के कारण अब दोबारा से सर्वेक्षण किया जा रहा है। कार्बेट टाइगर रिजर्व को परियोजना की खाली पड़ी भूमि सौंपने का मामला है। सर्वेक्षण रिपोर्ट को सुनवाई के दौरान न्यायालय में रखा जाएगा। केवल वही भवन चिह्नित किए जा रहे हैं, जो खाली हैं और उनमें कोई निवास नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed