{"_id":"5edbcf348ebc3e90612fff3b","slug":"opposition-to-shift-liquor-store-women-took-out-procession-kotdwar-news-drn3463576119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालागढ़ की शराब की दुकान सनेह में शिफ्ट करने का विरोध, जूलूस प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालागढ़ की शराब की दुकान सनेह में शिफ्ट करने का विरोध, जूलूस प्रदर्शन
विज्ञापन
कोटद्वार। कालागढ़ की अंग्रेजी शराब की दुकान सनेह में शिफ्ट किए जाने के विरोध में महिलाओं ने शनिवार को जुलूस निकाला। काफी देर तक सड़क पर बैठकर शराब की दुकान को हटाने के नारे लगाए। इस दौरान महिलाएं अपने हाथों में शराब विरोधी पोस्टर लिए थीं। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने शारीरिक दूरी का पूरा पालन किया।
समाजसेवी अंजू पुंडीर, पूर्व प्रधान गमली देवी और महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत की अगुवाई में महिलाओं ने सनेह चौराहे से लेकर अंग्रेजी शराब की दुकान तक प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद आबकारी सचिव को भेजे ज्ञापन में क्षेत्र की महिलाओं ने कहा कि सनेह क्षेत्र यूपी के गांवों से सटा इलाका है। इससे माहौल खराब होने की आशंका है। उन्होंने दुकान कहीं और शिफ्ट किए जाने की मांग की। एकता कीर्तन मंडली और जयमाता मंडली सनेह की महिलाओं ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
जुलूस में कमला नेगी, मीना देवी, कमला भट्ट, शोभा देवी, बीना देवी, रेनू कोटियाल, सतेश्वरी, कमला नेगी, छोटी देवी, पल्लवी देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी आदि शामिल रहे।