फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Opposed to open tehsil in Sunsi

स्यूंसी में तहसील खुलने विरोध में उतरे बीरोंखाल के व्यापारी

Sat, 24 Aug 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Opposed to open tehsil in Sunsi
बीरोंखाल बाजर में शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी और ग्रामीण। - फोटो : KOTDWAR
स्यूंसी में तहसील खुलने का किया विरोध
विज्ञापन

व्यापारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका
ब्लाक मुख्यालय में तहसील कार्यालय बनाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बीरोंखाल। बीरोंखाल ब्लाक के स्यूंसी में तहसील कार्यालय खोले जाने के विरोध में बीरोंखाल व्यापार मंडल ने शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उसका पुतला फूंका। व्यापारियों ने बीरोंखाल ब्लाक मुख्यालय में तहसील बनाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर क्षेत्रीय जनता के साथ आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।

शनिवार को बीरोंखाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष डा. जयदेव नेेेगी के नेतृत्व में व्यापारी और ग्रामीण बीरोंखाल बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने शासन-प्रशासन के पुतले के साथ स्यूंसी में तहसील खोलने के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने पुतला जलाया। इस अवसर पर व्यापारियों ने शासन पर गुपचुप तरीके से स्यूंसी में तहसील कार्यालय बनाने का आरोप लगाया। कहा कि बीरोंखाल ब्लाक मुख्यालय होने के कारण यहां पर सभी सुविधाएं मौजूद हैं। आवागमन में सुविधा होने केे कारण दूरदराज के लोग आसानी से बीरोंखाल पहुंचते हैं, जिसके कारण यहां तहसील बननी चाहिए थी, लेकिन शासन प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से क्षेत्रवासियों को बिना बताए तहसील का उद्घाटन कर दिया गया। इससे व्यापारी वर्ग और क्षेत्रीय जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। इस अवसर पर बीरोंखाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष डा. जयदेव नेेेगी, यशपाल रावत, संदीप सिंह व मनवर सिंह के अलावा बड़ी संख्या में व्यापारी और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed