फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Now the building owner himself is removing the encroachment

अब खुद ही अतिक्रमण हटा रहे भवन स्वामी

Sat, 16 Apr 2022 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Now the building owner himself is removing the encroachment
लालबत्ती चौक से झंडाचौक तक एनएच के किनारे भवनों को खुद तुड़वाते भवन स्वामी। - फोटो : KOTDWAR
नगर निगम प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए दिए गए तीन दिन के अल्टीमेटम के बाद भवन स्वामी हरकत में आ गए हैं। जेसीबी से भवन को ज्यादा नुकसान से बचाने के लिए भवन स्वामियों की ओर से खुद ही अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

एनएच और नगर निगम की नजूल भूमि पर अतिक्रमण के मामले में अतिक्रमणकारियों को हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए नगर निगम ने तीन दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। नगर निगम की ओर से बीते मंगलवार को इस संबंध में मुनादी कराई गई थी और निर्धारित तिथि में अतिक्रमण न हटाने की दशा में नगर निगम की ओर से खुद मशीनों से अतिक्रमण हटाने और इसका खर्चा अतिक्रमणकारियों से वसूलने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नगर निगम के सख्त रुख को देखते हुए लालबत्ती चौक से झंडाचौक की ओर कई भवन स्वामियों ने अब खुद ही अतिक्रमण की सीमा में आ रहे भवनों को तोड़ना शुरू कर दिया है। नगर निगम के आयुक्त केएस नेगी ने बताया कि सोमवार को नगर निगम की टीम शहर का भ्रमण कर अब तक हटाए गए अतिक्रमण का जायजा लेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed