फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   NHM personnel demonstrated against the government

एनएचएम कर्मियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 31 May 2021 10:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
NHM personnel demonstrated against the government
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संविदा पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में बेस अस्पताल परिसर में प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन पौड़ी के बैनर तले बेस अस्पताल इकाई के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बेस अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष के बाहर एकत्र हुए। उन्होंने बाजू पर काले फीते बांधें और नारेबाजी के साथ सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार पर उनकी उपेेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि एनएचएम के स्वास्थ्य कर्मी कड़ी मेहनत और लगन के साथ अपना कार्य कर रहे हैं, लेकिन लंबे समय से उनकी जायज मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष है। उन्होंने 60 वर्ष की आयु तक सेवा सुरक्षा प्रदान करने, समान कार्य, समान वेतन और एचआर पॉलिसी का लाभ देने, कोरोना संक्रमण काल में कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करते हुए उन्हें गोल्डन कार्ड की सुविधा देने, कोरोना से कर्मचारी की मृत्यु होने की दशा में परिवार के सदस्यों को अनुकंपा का लाभ देने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में राहुल नेगी, तनज मैठाणी, अरविंद सिंह, सुभाष बहुगुणा, आरके टम्टा, अजीत रावत, प्रियंका भाटिया, रुचिता रावत, रोहित नेगी, कपिल, उर्मिला तड़ियाल, परवीन पोखरियाल, रणजीत कौर, ऐनी भंडारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed