{"_id":"677d5f8ff3cb907c57092483","slug":"nc-team-inspected-bhakta-darshan-pg-college-jaiharikhal-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-588615-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: भक्त दर्शन पीजी कालेज जयहरीखाल का नेक की टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: भक्त दर्शन पीजी कालेज जयहरीखाल का नेक की टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
जयहरीखाल। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नेक) की तीन सदस्यीय टीम ने भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विविध संसाधनों का निरीक्षण किया। मंगलवार को कॉलेज पहुंची नेक टीम को एनसीसी कैडेट्स ने सलामी दी। टीम बुधवार को भी विभिन्न बिंदुओं का आकलन और मूल्यांकन करेगी। गौरतलब है कि 2015 में हुए नेक निरीक्षण में महाविद्यालय को बी ग्रेड मिला था।
मंगलवार को नेक टीम सदस्यों ने कॉलेज के विभिन्न संकायों का प्रस्तुतिकरण देखा। लाइब्रेरी, जिम सहित विज्ञान, कला, वाणिज्य एवं बीएड विभागों का निरीक्षण किया। इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) ने भी प्रस्तुति दी। इस मौके पर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
बुधवार को भी टीम विभिन्न विभागों एवं परिसर का निरीक्षण करेगी। नेक टीम के निरीक्षण से पहले महाविद्यालय प्रशासन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा रहा। महाविद्यालय को वर्ष 2015 में किए गए नेक निरीक्षण में बी ग्रेड मिला था। अब ए ग्रेड के लिए प्रयास किए गए हैं। निरीक्षण करने पहुंची नेक टीम में डिपार्टमेंट ऑफ साॅइकोलॉजी महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक की चेयरपर्सन प्रो. शालिनी सिंह, पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला पंजाब के मेंबर कोऑर्डिनेटर प्रो. मंजीत सिंह और कस्तूरबा ग्राम रूरल इंस्टिट्यूट इंदौर मध्यप्रदेश के डायरेक्टर डॉ. राजेश वैश शामिल रहे।