फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   national social achievement award to Mayank kothari

मयंक को नेशनल सोशियल अचीवमेंट अवार्ड

Mon, 22 Feb 2016 06:21 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Mon, 22 Feb 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
डू समथिंग सोसाइटी के संस्थापक मयंक प्रकाश कोठारी को समाज सेवा के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर्स फाउंडेशन की ओर से नेशनल सोशियल अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें 28वें एड्युकेश्नल काउंसिल ऑफ इंडिया सम्मान समारोह में सिक्किम के पूर्व गवर्नर बीपी सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’ को यह सम्मान शिक्षा क्षेत्र के साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रदान किया गया। इस अवसर पर ग्लोबल लीडर्स फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश त्रिपाठी ने सम्मानित होने वाले सभी राज्यों से पहुंचे वालों की उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सराहना की। उन्होंने मयंक को शिक्षा के साथ समाज हितार्थ के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें उम्र में सबसे छोटे सम्मानित होने वाले एवं उत्तराखंड राज्य के एक मात्र चयनित व्यक्तित्व के रूप में सराहा।
विज्ञापन

एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साथ डू समथिंग सोसाइटी, सर्वोदय मंडल, रोटरी क्लब, उत्तराखंड प्रदेश नशाबंदी परिषद, साहित्यांचल, गढ़वाल सभा व अन्य संगठनों ने मयंक कोठारी के कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed