{"_id":"6a3549f8e64847058606a3cf","slug":"nainidanda-bdc-issues-of-domestic-gas-electricity-water-and-roads-dominate-the-agenda-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124482-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीडांडा बीडीसी : घरेलू गैस, बिजली-पानी और सड़कों के मुद्दे छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीडांडा बीडीसी : घरेलू गैस, बिजली-पानी और सड़कों के मुद्दे छाए
Fri, 19 Jun 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 19 Jun 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
35 समस्याएं उठीं, छह ही हुई मौके पर हल
विधायक ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
कोटद्वार/धुमाकोट। विकासखंड नैनीडांडा के सभागार में शुक्रवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत समिति (बीडीसी) की बैठक में घरेलू गैस सिलिंडरों की किल्लत, बिजली, पेयजल, शिक्षा और सड़क जैसी जनसमस्याएं प्रमुखता से छाई रहीं। जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों से जुड़े 35 मुद्दे उठाए जिनमें से केवल छह समस्याओं का ही मौके पर समाधान हो सका।
ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई से संबंधित चर्चाओं के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कंडिया-चमाड़ा मोटर मार्ग और ज्यूंदाल्यू-पातल मार्ग के डामरीकरण की मांग उठाई। ऊर्जा निगम की समीक्षा में कौला मल्ला क्षेत्र में खराब मौसम के दौरान बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने का मुद्दा प्रमुखता से सामने आया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि लंबी विद्युत लाइन और पेड़ों के संपर्क में आने के कारण यह समस्या उत्पन्न होती है जिसका सर्वे कर समाधान किया जाएगा।
पेयजल निगम और जल संस्थान की समीक्षा के दौरान मैंदोली के प्रधान ने मुख्य टैंक में रिसाव के कारण गांव तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत दर्ज कराई। कफलटंडा के प्रधान ने नैनीडांडा पंपिंग पेयजल योजना में नियुक्त फीटर की अनुपस्थिति का मामला उठाया। इसके अलावा डंडधार में हैंडपंप लगाने, कौला तल्ला में जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य पूरे कराने, अदालीखाल बाजार में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने और खिरैरीखाल में पंपिंग सेट स्थापित करने की मांग भी रखी गई। रिंगल्टा के प्रधान ने जल जीवन मिशन के तहत निर्मित योजना को गांव को हस्तांतरित करने की मांग की।
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक दिलीप रावत ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने गैस सिलिंडरों की किल्लत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी से क्षेत्र में नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने की बात कही। बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए एडीओ समाज कल्याण मनीष गुसाईं को सम्मानित किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। संचालन बीडीओ प्रमोद कुमार पांडेय ने किया।