फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   'Muzaffarnagar scandal accused to be punished'

‘मुजफ्फरनगर कांड के आरोपियों को दिलाएंगे सजा’

Mon, 03 Aug 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
'Muzaffarnagar scandal accused to be punished'
उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा की बैठक में राज्य आंदोलनकारियों के चिह्निकरण और मुजफ्फरनगर कांड से संबंधित वादों पर चर्चा की गई। इस मौके पर मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा दिलाने के लिए सभी से एकजुट होकर सहयोग करने का संकल्प लिया गया। पदमपुर स्थित कार्यालय में महेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में अधिवक्ता रमन शाह ने बताया कि मुजफ्फरनगर कांड के कई मुकदमे अब भी सीबीआई की लखनऊ और मुजफ्फरनगर कोर्ट में चल रहे हैं। सत्तासीन सरकारों से कई बार अपील की गई कि सरकार आंदोलनकारियों की ओर से कोर्ट में पैरवी करे, लेकिन सरकार ने संगठन की मांग पर कार्रवाई नहीं की। अब आंदोलनकारी संगठन विधिक राय लेकर हाईकोर्ट जाएंगे। बैठक में भूपाल सिंह रावत, इकरामुद्दीन, विनोद अग्रवाल, संजू कश्यप, रईस अहमद, मनोहर सिंह रावत, अमित बहुगुणा, प्रवीन नेगी, विनोद पांडे, पीसी बडोला, प्रदीप नेगी, विजेंद्र कुमार अग्रवाल मौजूद रहे। संचालन गुलाब सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed