{"_id":"618bbb50fe984257e04e7686","slug":"municipal-corporation-confiscated-the-goods-by-removing-the-encroachment-kotdwar-news-drn3956686134","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने अतिक्रमण हटाकर सामान किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने अतिक्रमण हटाकर सामान किया जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम सड़कों तक पसरे अतिक्रमण को हटाने के लिए सख्त हो गया है। नगर आयुक्त की अगुवाई में नगर निगम की टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाया और सामान जब्त किया। इस मौके पर 30 दुकानदारों के चालान काटकर उनसे 12 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
बुधवार को नगर आयुक्त केएस नेगी की अगुवाई में सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, वर्क एजेंट असलम समेत नगर निगम की टीम वाहनों के साथ सड़क पर उतरी। स्टेशन रोड, गोखले मार्ग, पटेल मार्ग, गैराज मार्ग पर जैसे ही टीम पहुंची, वहां सड़कों पर खड़े फल, सब्जी वालों में भगदड़ मच गई। कई ठेली वाले गलियों में भाग खड़े हुए। ज्यादातर को मौके पर ही दबोच लिया गया। सामान छोड़कर भागने वाले फड़ और ठेली वालों का सामान जब्त कर लिया गया। सबसे ज्यादा ठेली और फड़ वाले गोखले मार्ग पर खड़े मिले। इसके बाद टीम पटेल मार्ग होते हुए गैराज रोड पर पहुंची। यहां टीम ने सड़क पर ही वाहनों की मरम्मत करने वाले मोटर मैकेनिक और दुकानदारों को चेतावनी दी। नगर आयुक्त केएस नेगी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रत्येक दिन की जाएगी। बताया कि नगर निगम की टीम ने 30 दुकानदारों के चालान काटे और उनसे करीब 12 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला।