फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mumbai students learned hill culture

मुम्बई के छात्रों ने पर्वतीय क्षेत्र के भवन निर्माण शैली के सीखे गुर

Thu, 14 Nov 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Mumbai students learned hill culture
रचना संसद एकेडमी आफ आर्किटेक्चर कालेज मुंबई के बीरोंखाल के ग्राम बंगार में के भ्रमण के दौरान महि? - फोटो : KOTDWAR
बीरोंखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत बंगार में रचना संसद एकेडमी ऑफ आर्किटेक्चर कॉलेज मुंबई के छात्रों ने गांव का भ्रमण कर पहाड़ के मकानों के निर्माण की तकनीक, वास्तु कला, संस्कृति, खानपान और रहन-सहन का अध्ययन किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बंगार में मुंबई के आर्किटेक्चर कॉलेज के 30 छात्रों ने 4 दिवसीय कैंप में प्रतिभाग कर पहाड़ के परिवेश को नजदीक से जाना। कॉलेज के प्रोफेसर अमित जैन ने कहा कि कैंप के दौरान छात्रों ने गढ़वाल में भवन निर्माण की तकनीक पर शोध किया। इसके तहत भवन निर्माण के दौरान प्रयुक्त स्थानीय संसाधनों, वातानुकूलित भवनों के निर्माण की तकनीकी, वास्तुकला, मकानों में प्रयुक्त लकड़ी शानदार नक्काशी की लुप्त प्राय तकनीक को जाना। कैंप के दौरान बच्चों ने स्थानीय लोगों से यहां के परंपरागत भोजन, पर्वतीय क्षेत्र के संस्कृति के बारे में जाना। प्रतिभागी छात्रों ने बंगार गांव में आयोजित कैंप को यादगार बताया। कहा कि गढ़वाल में पर्यटन की अपार संभावना विद्यमान हैं। प्रकृति ने पहाड़ को अनमोल धरोहर दी है। सरकार यदि पर्यटन पर ध्यान देते हुए आधारभूत सुविधाएं विकसित कर दे, तो यहां की आर्थिकी बदल सकती है और आने वाला समय पहाड़ के गांवों का है। इस अवसर पर बंगार गांव की महिला मंगल दल से जुड़ी महिलाओं और गांव की बेटियों ने गढ़वाली गीत और लोकनृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कैंप आयोजक अजीत नेगी, वेलफरेड लोबो, प्रेरणा ठक्कर, ग्राम बंगार की प्रधान वंदना बौड़ाई, बसंती देवी, नीता देवी, रोशनी देवी, प्रभा देवी, मंजू देवी, नरबीर सिंह बिष्ट, सुनील बौड़ाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed