फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mukesh Bisht Sports Academy won football competition

मुकेश बिष्ट खेल अकादमी ने जीता कोटद्वार यूथ कप

Sun, 27 Dec 2020 09:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Bisht Sports Academy won football competition
फुटबॉल एसोसिएशन कोटद्वार की ओर से आयोजित यूथ कप अंडर-17 फुटबाल प्रतियोगिता मुकेश बिष्ट खेल अकादमी के नाम रही। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में मुकेश बिष्ट खेल अकादमी ने सिटी एफसी को 4-0 से हराया। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरुण गुसाईं ने प्रतियोगिता में सर्वाधिक पांच गोल करने वाले अमित नेगी को गोल्डन बूट, बेस्ट गोल कीपर लव अग्रवाल को गोल्डन ग्लब्स, राहुल जुयाल को गोल्डन बॉल और उदीयमान खिलाड़ी अनीस बिष्ट को सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को बीईएल के खेल मैदान में यूथ कप अंडर-17 का फाइनल मुकाबला मुकेश बिष्ट खेल अकादमी और सिटी एफसी के बीच खेला गया। मुकेश बिष्ट खेल अकादमी के खिलाड़ी शुरुआत से अच्छा खेले। पहले हाफ के 13वें मिनट में अमित नेगी ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। 28वें मिनट में सुधांशु भट्ट ने दूसरा गोल दागकर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में 47वें मिनट और 51वें मिनट में मिलन रावत ने दो गोल कर स्कोर को 4-0 पर ला दिया। एसोसिएशन के सहसचिव व कोटद्वार टीम के कोच साहिल रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में नगर की 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ियों को एसोसिएशन के शिविर में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed