{"_id":"57acb3b54f1c1b8e34ee56d0","slug":"modernity-need-time-avdeshanand","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिकता समय की जरूरत : अवधेशानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिकता समय की जरूरत : अवधेशानंद
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Thu, 11 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
िपपिक्चचर
- फोटो : अमर उजाला
कोटद्वार। क्षेत्र का पहला मल्टीप्लैक्स पिक्चर हॉल के प्राइड सिनेमा शुरू हो गया है। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज और स्वास्थ्य मंत्री ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को देवी रोड तड़ियाल चौक स्थित के प्राइड मॉल में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि महामंडलश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने आधुनिकता को समय की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिकता पाश्चात्यमिकता नहीं, बल्कि समय की मांग है। मनोरंजन सभी युगों में होता आया है। धरती ही नहीं, स्वर्ग में मनोरंजन के लिए अप्सराओं के नृत्य होते हैं। समय के साथ मनोरंजन के तरीके बदले हैं। विज्ञान ने इन तरीकों को बदलकर सुविधा संपन्न और समय की बचत की है। उन्होंने कोटद्वार में इस प्रकार के प्रयास के लिए सिनेमा के मालिक सीपी शर्मा की प्रशंसा की।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पैैसा कमाने के लिए यह मॉल बड़े शहरों में खोला जा सकता था, लेकिन कोटद्वार के निवासी सीपी शर्मा ने कोटद्वार में मॉल खोलकर लोगों को रोजगार देने का कार्य किया है। साथ ही कोटद्वार को नई पहचान देने का प्रयास किया है। के प्राइड मॉल के ओनर सीपी शर्मा ने कहा कि अपने क्षेत्र के लिए कुछ करने के जज्बे के कारण उन्होंने कोटद्वार में इसकी स्थापना की।
विज्ञापन
इस अवसर पर भारत माता मंदिर के महंत ललितानंद गिरी महराज, सिद्धबली मंदिर के महंत दिलीप रावत, गीता शर्मा, सताक्षी शर्मा, प्राइड मॉल के प्रबंधक अशोक खंतवाल व गौरव रुहेला आदि मौजूद थे।