फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Missing girl recovered from Himachal

लापता युवती हिमाचल से बरामद

Fri, 08 Oct 2021 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Missing girl recovered from Himachal
कोतवाली पुलिस ने जाखणीखाल तहसील के अंतर्गत एक गांव से लापता युवती को हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन थाना दाड़ला घाट से बरामद कर लिया है। कोतवाली निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि गत 12 जुलाई को एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपने की संस्तुति डीएम से की थी। डीएम के निर्देश पर मामला रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया। एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी ने मामले को लैंसडौन कोतवाली पुलिस को सौंप दिया था। जांच के दौरान कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली कि युवती हिमाचल में युवती एक युवक के साथ रह रही है। महिला उपनिरीक्षक रचना रानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने युवती को बरामद किया। पूछताछ में युवती ने पुलिस ने बताया कि वह युवक विनोद कुमार के साथ स्वेच्छा से गई थी और दोनों ने एक मंदिर में विवाह कर लिया है। पुलिस ने बताया कि युवती को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed