फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Micro plan ready to deal with dengue, workshop to be held soon

Kotdwar News: डेंगू से निपटने के लिए माइक्रो प्लान तैयार, जल्द होगी कार्यशाला

Mon, 29 Jul 2024 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Micro plan ready to deal with dengue, workshop to be held soon

विज्ञापन
कोटद्वार। डेंगू और जल जनित बीमारियों से निपटने की तैयारियों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग नगर निगम कर्मचारियों एवं फील्ड वर्कर्स के साथ वर्कशॉप आयोजित करेगा।कोटद्वार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू और इसके अलावा जलजनित बीमारियों में चिकनगुनिया, मलेरिया आदि से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रो प्लान तैयार किया है। इस माइक्रो प्लान में अगस्त के पहले हफ्ते में होने वाली वर्कशॉप को भी शामिल किया गया है। दो चरणों में होने वाली वर्कशॉप के पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल अफसर और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को तकनीकी जानकारी दी जाएगी। दूसरे चरण में अलग-अलग वर्ग के लोगों के बीच रहकर दायित्व निर्वाह करने वाले कर्मचारियों को डेंगू से बचाव के बारीकियों को बताया जाएगा। दूसरे चरण का प्रशिक्षण पाने वालों में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आशाएं और नगर निगम के कर्मचारी शामिल होंगे।



डेंगू प्रतिरक्षण अभियान के नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. एसडी बर्मन ने बताया कि माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी से चर्चा कर इस पर मजबूती से काम किया जाएगा। डेंगू नियंत्रण के साथ गुणवत्ता विकास पर भी जोर रहेगा। हालांकि डेंगू मरीजों के उपचार के लिए भी कमर कस ली है, लेकिन आमजन की जागरूकता डेंगू नियंत्रण में बड़ी भूमिका निभा सकती है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि जल्दी ही वर्कशॉप होगी।
विज्ञापन


आमजन ये करे उपाय

अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दें



खाने-पीने की चीजों को ढककर रखें

कपड़ों से शरीर को ढककर रखें



घर-कार्यालय पर स्वच्छता का ध्यान रखें

रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें



बोले नोडल अधिकारी

जलापूर्ति से जुड़ी लाइनों में अवरोध उत्पन्न होने पर पर्वतीय क्षेत्र में अनेक परिवारों में घरेलू कामकाज में इस्तेमाल करने के लिए वर्षा जल भंडारण किया जाता है। पानी के इन बर्तनों को भी ढककर रखें, ताकि डेंगू के मच्छर पनप न सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




- डॉ. एसडी बर्मन, नोडल अधिकारी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed