फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Memorandum sent to the CM demanding the operation of city buses.

Kotdwar News: सिटी बस संचालन की मांग को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन

Wed, 23 Sep 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 23 Sep 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Memorandum sent to the CM demanding the operation of city buses.
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र में सिटी बस संचालन की मांग को लेकर उत्तराखंड विकास समिति ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। समिति के पदाधिकारियों ने एसडीएम संदीप कुमार के माध्यम से भेजे ज्ञापन में परिवहन निगम को सिटी बस संचालन के आदेश देने की मांग की।
विज्ञापन

समिति ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन में कार्यरत कर्मचारी ने दूरभाष पर सूचना दी कि कोटद्वार डिपो के एआरएम के अनुसार बसों को पहाड़ में लगाने के कारण सिटी बस संचालन संभव नहीं है। समिति ने इस तर्क पर नाराजगी जताते हुए इसे जनहित के विपरीत बताया और परिवहन निगम के स्तर से सिटी बस संचालन सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि सिटी बस सेवा के अभाव में भाबर और सनेह क्षेत्र के लोगों को ऑटो और ई-रिक्शा से आवाजाही करनी पड़ रही है। अधिक किराया होने के कारण क्षेत्रवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में समिति के अध्यक्ष जानकी बल्लभ मैंदोला, उपाध्यक्ष शशि मोहन, सचिव विपुल उनियाल और संरक्षक विजय माहेश्वरी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed