फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Market Shut, Protests Held Against Renaming of Lansdowne

Kotdwar News: लैंसडौन के नाम परिवर्तन के विरोध में बाजार बंद, प्रदर्शन

Tue, 28 Apr 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 28 Apr 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Market Shut, Protests Held Against Renaming of Lansdowne
जसवंतगढ़ छावनी रखने के प्रस्ताव के खिलाफ क्षेत्रवासी लामबंद, सड़क पर उतरे लोग
विज्ञापन

रक्षामंत्री को भेजा ज्ञापन, नाम यथावत रखने की मांग
लैंसडौन। लैंसडौन का नाम बदलने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार सुबह से ही सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन, नागरिक मंच ने गांधी चौक से लेकर कैंट बोर्ड कार्यालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। संगठनों की ओर से गांधी चौक में एक जनसभा का आयोजन भी किया गया जिसके बाद एसडीएम शालिनी मौर्य के माध्यम से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन भेजकर लैंसडौन का नाम यथावत रखने की मांग की गई।
कैंट बोर्ड की बीती 10 अप्रैल को हुई बैठक में लैंसडौन का नाम जसवंतगढ़ छावनी रखने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इस प्रस्ताव के विरोध में लैंसडौन में उबाल आया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार सुबह व्यापारी, होटल कारोबारी व नागरिक मंच से जुड़े लोग सड़क पर उतरे। स्थानीय नागरिकों व जन प्रतिनिधियों ने गांधी चौक में जनसभा का आयोजन किया। उन्होंने लैंसडौन के नाम परिवर्तन का पुरजोर विरोध किया। लैंसडौन का नाम देश और दुनिया में विख्यात है।
विज्ञापन

लैंसडौन नाम सामने आते ही एक हिल स्टेशन और पर्यटन नगरी का दृश्य सामने आता है। कहा कि नाम बदलने के बजाय विकास की योजनाओं का धरातल पर उतारने की जरूरत है। प्रदर्शनकारियों ने गांधी चौक से छावनी परिषद कार्यालय तक जुलूस निकालकर अपना विरोध प्रकट किया। सभा स्थल पर आकर एसडीएम शालिनी मौर्य ने प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता रघुवीर बिष्ट और धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि नाम परिवर्तन से लैंसडौन की विश्वव्यापी पहचान खत्म हो जाएगी। अन्य वक्ताओं में जयहरीखाल की कनिष्ठ प्रमुख पूनम मैंदोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रांत खंतवाल, शशि बिष्ट, अशोक बुड़ाकोटी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सतीजा, कैंट होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सलीम रहमान, होटल जीएम ग्रुप के संजीव नैनवाल, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रोशन शाह, सौरभ नेगी, हितेश शर्मा शामिल रहे। विभिन्न संगठनों के लोगों ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी हर्षित राज को भी लैंसडौन का नाम यथावत रखने के ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed