फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Maharaja Agrasen Jayanti will be celebrated with great fanfare from the 12th onwards.

Kotdwar News: 12 से धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती

Wed, 10 Dec 2025 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 10 Dec 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen Jayanti will be celebrated with great fanfare from the 12th onwards.
कोटद्वार। वैश्य अग्रवाल सभा की ओर से 12 से 14 दिसंबर तक कोटद्वार में महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। अग्र चेतना बाइक रैली, शोभायात्रा, विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा।
विज्ञापन

वैश्य अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सुबोध गर्ग ने बताया कि 12 दिसंबर को पहले दिन सुबह 10 बजे नजीबाबाद मार्ग से अग्र चेतना बाइक रैली निकाली जाएगी। इसमें नशामुक्त समाज की स्थापना और यातायात नियमों के प्रति जन-जन को सचेत किया जाएगा। 13 दिसंबर को अपराह्न 3:30 बजे से नजीबाबाद मार्ग से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

सह मीडिया प्रभारी संजय मित्तल ने बताया कि अंतिम दिन 14 दिसंबर को सुबह नौ बजे गोपाल गोलोक धाम में गो सेवा के साथ-साथ पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद नजीबाबाद मार्ग पर कार्यक्रम स्थल पर सुबह 9:30 बजे से महिलाओं एवं बच्चों के विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। अपराह्न 3:30 बजे मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, अग्रवाल समाज के विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed