फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Magic of folk singer Narendra Singh Negi's voice scattered in Kanwaghati

कण्वघाटी की वादियों में बिखरा लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के सुरों का जादू

Thu, 30 Jan 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Magic of folk singer Narendra Singh Negi's voice scattered in Kanwaghati
भाबर के कण्वाश्रम में आयोजित चार दिवसीय कण्वाश्रम महोत्सव के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के सुरों का जादू दर्शकों के सर चढ़कर बोला। दर्शक उनके गीतों पर जमकर थिरके।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कृषि मंत्री ने कहा कि यह मेले युवाओं को अपनी संस्कृति और उत्तराखंड से जुड़ने का अवसर देते हैं। इस मौके पर लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने हिमवंत देश होला त्रिजुगीनारैण, सुत्रा की दौलि, तिले दारू बोला, आई पंचमी माऊ की, जीत लांदा तांदि, मेला खोलौं मा धौला रोलौं मा, मैं देहरादून वाला हूं, वसंत एगे ओफार डांडा कांठ्यूं मां आदि आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। लोकगायक अनिल बिष्ट और लोकगायिका मीना राणा ने चैता की चैतवाली, सेल्फी बांद, पाबौ बाजार, ओ साहिबा, चंदना मेरा पहाड़, ऐ जा स्वामी प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर हास्य कलाकार राजेश जोशी ने चुटकुले सुनाकर दर्शकों को खूब गुदगुदाया। इस अवसर पर वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट, समिति अध्यक्ष मंजुल डबराल, राजगौरव नौटियाल, सुनील थपलियाल, आनंद घिल्डियाल, सौरभ रावत, जितेंद्र डोबरियाल, पार्षद सौरभ नौडियाल, मनीष भट्ट, प्रकाश बलोधी, अनिल बलूनी, किशन गुसाईं, गौरव जोशी, राजीव डबराल, पंकज कबडियाल और अनिल गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन

वॉलीबाल में दुर्गापुर और कबड्डी में यूथ फाउंडेशन एल्फा चैंपियन
कण्वघाटी। इस दौरान हुए खेल प्रतियोगिता के ओपन वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में दुर्गापुर क्लब ने लालवाला को एकतरफा मुकाबले में 25-20, 25-14 और 25-18 से रौंदकर चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं कबड्डी के फाइनल मुकाबले में यूथ फाउंडेशन एल्फा ने किंग्स इलेवन कोटद्वार को 38-19 से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल में झंडीचौड़ क्लब ने केएफसी किशनपुर को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में सुरदीप गुसाईं, हर्षवर्द्धन बिंजोला, महेश कुकरेती, धीरेंद्र सिंह कंडारी, महेंद्र गुसाईं, सिद्धार्थ रावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed