फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Locks hanging in the health center due to lack of personnel

सीला उपस्वास्थ्य केंद्र में लटके ताले, कैसे मिलेगा लाभ

Fri, 24 Jan 2020 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Locks hanging in the health center due to lack of personnel
ीरान पड़ा दुगड्डा ब्लाक का सीला उपस्वास्थ्य केंद्र। - फोटो : KOTDWAR
दुगड्डा विकासखंड के सीला गांव में बने उप स्वास्थ्य केंद्र में कर्मियों की तैनाती न होने से ताले लटके हुए हैं, जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य उपकेंद्र में विभाग की ओर से बिजली और पानी समेत सभी सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं, लेकिन यहां कोई स्वास्थ्य कर्मी न होने से ग्रामीणों को दवाई तक नहीं मिल पा रही है, नतीजतन लोगों को दवाई के लिए दुगड्डा या कोटद्वार के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बीना देवी, ग्रामीण विक्रम सिंह रावत, दर्शन लाल, मंगल सिंह नेगी, प्रवीन सिंह असवाल, प्रदीप सिंह, मनमोहन सिंह रावत और महिपाल सिंह का कहना है कि पांच साल पहले सीला समेत आसपास के गांवों के लोगों को टीकाकरण समेत छोटी मोटी बीमारी की दवाई उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना की गई थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां पर भवन निर्माण के साथ ही बिजली और पानी जैसी सभी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई है। उपस्वास्थ्य केंद्र में छह बेड भी लगाए गए हैं, लेकिन यहां पर स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती न होने से इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। प्रधान बीना देवी ने विभाग से ग्रामीण क्षेत्र में काम करने के इच्छुक फार्मासिस्ट को यहां तैनात करने और समुचित दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

सीला स्वास्थ्य उपकेंद्र में एक फार्मासिस्ट की तैनाती की गई है। जिसका संबंद्धीकरण अन्यत्र किया गया है। इस बारे में नवनियुक्त सीएमओ से दिशा निर्देश प्राप्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा. एके बड़थ्वाल, एसीएमओ दुगड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed