फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Lineman scorched, dies due to electric shock while lighting heater

हीटर जलाते समय करंट लगने से लाइनमैन झुलसा, मौत

Fri, 28 Jan 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Lineman scorched, dies due to electric shock while lighting heater
बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत दुनाव क्षेत्र में ऊर्जा निगम के लाइनमैन की हीटर जलाते समय करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

धुुमाकोट थाने के अंतर्गत सिमड़ी चौकी प्रभारी एसआई दुष्यंत चौधरी ने बताया कि ग्राम चौंडल्या (लाछी) निवासी ध्रुव ढौंडियाल (50) ऊर्जा निगम के विद्युत वितरण खंड स्यूंसी में आउटसोर्स कर्मी के रूप में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। वर्तमान में उनकी तैनाती दुनाव क्षेत्र में थी। बृहस्पतिवार रात वह अपने कमरे में हीटर जला रहा था। इस दौरान करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। शॉर्टसर्किट के कारण कमरे में आग भी लग गई। जलने की बदबू आने पर पड़ोस के लोग कमरे में पहुंचे और कमरे में लगी आग को किसी तरह बुझाया, लेकिन तब तक ध्रुव की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed