{"_id":"68ff5019cf59e8bdb40714d6","slug":"lansdowne-lions-win-amit-bisht-memorial-football-tournament-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-119449-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: अमित बिष्ट मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में लैंसडौन लायंस विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: अमित बिष्ट मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में लैंसडौन लायंस विजयी
Mon, 27 Oct 2025 04:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 27 Oct 2025 04:27 PM IST
विज्ञापन
लैंसडौन। लैंसडौन केंद्रीय विद्यालय लैंसडौन के मैदान में आयोजित अमित बिष्ट मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट लैंसडौन लायंस ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में लैंसडौन लायंस ने कालूडांडा एफसी हराया।
सोमवार को खेले गए मैच में लैंसडौन लायंस की ओर से पंकज सजवान, दीपक बिष्ट, अंशु खत्री ने गोल किए। कालूडांडा एफसी की ओर से अक्षत और लव अग्रवाल ने गोल किए। टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर आयुष माहरा, मैन ऑफ द मैच अनन्य धस्माना और मैन ऑफ द सीरीज चेतन चौहान बने। टूर्नामेंट में नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। वहीं, विजेताओं को टूर्नामेंट के संयोजक शिवचरण सिंह बिष्ट व दिनेश बिष्ट ने ट्रॉफी व व्यक्तिगत पदक प्रदान कर पुरस्कृत किया। कई खेल प्रेमियों ने टूर्नामेंट के फाइनल मैच का लुत्फ उठाया।