{"_id":"68dd5e0bd0a0ed3586011715","slug":"land-subsidence-has-been-occurring-near-the-kirti-nagar-panchayat-office-for-the-past-12-years-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-802051-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नगर पंचायत कीर्तिनगर के कार्यालय के समीप 12 वर्षों से हो रहा भू-धंसाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नगर पंचायत कीर्तिनगर के कार्यालय के समीप 12 वर्षों से हो रहा भू-धंसाव
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर पंचायत कीर्तिनगर के कार्यालय के समीप करीब 12 वर्षों से भू-धंसाव हो रहा है। लेकिन आज तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। इस कारण नगर से गुजर रहे ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, डांग-धारी मोटर मार्ग, नगर पंचायत कार्यालय, सुलभ शौचालय सहित आवासीय बस्ती खतरे की जद में है।डांग-धारी मोटर मार्ग के ठीक नीचे स्थित नगर पंचायत का कार्यालय परिसर हैं। करीब 12 वर्षों से इस क्षेत्र में भू-धंसाव की समस्या बनी हुई है। परिणाम स्वरूप डांग-धारी मोटर मार्ग पर करीब 30 मीटर हिस्से में दरारें पड़ने के साथ मार्ग धंस चुका है। अगर समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो नगर पंचायत कार्यालय परिसर सहित आवासीय बस्ती, डांग-धारी मोटर मार्ग, यहां से गुजर रहे ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, सुलभ शौचालय, प्राकृतिक जलस्रोत आदि को भारी नुकसान पहुंच सकता है। स्थानीय निवासी बताते हैं कि इस क्षेत्र में भू-धंसाव की समस्या वर्षों से हैं। इसी कारण यहां लाखों की लागत से निर्माणाधीन बहुउद्देश्यीय वाहन पार्किंग, गढ़वाल विवि का पर्यटन अतिथि गृह व नगर पंचायत की निर्माणाधीन दुकानें क्षतिग्रस्त होने से करोड़ो का नुकसान हुआ है। अब नगर पंचायत कार्यालय परिसर भी खतरे की जद में है। इस कारण यहां काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी खतना बना है। वहीं समस्या पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. राकेश मोहन मैठाणी ने बताया कि कार्यालय को मुख्य बाजार में शिफ्ट करने की योजना है। इसके लिए नगर पंचायत के पुराने भवन और खाली पड़ी भूमि पर कार्यालय का निर्माण प्रस्तावित है। बजट मिलने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जबकि भू-धंसाव का भी ट्रीटमेंट किया जाएगा।।