फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar: Eight BJP councilors nominated in Municipal Corporation

कोटद्वार : नगर निगम में भाजपा के आठ पार्षद मनोनीत

Wed, 07 Oct 2020 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar: Eight BJP councilors nominated in Municipal Corporation
प्रदेश सरकार ने नगर निगम कोटद्वार में आठ पार्षद मनोनीत किए हैं। इसी के साथ अब निगम में भाजपा पार्षदों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। मनोनीत पार्षदों में भाजपा के कई पुराने कार्यकर्ताओं के साथ ही नए कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति निष्ठा का ईनाम मिला है।
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार ने 8 दिसंबर, 2017 को कोटद्वार भाबर के 35 ग्रामसभाओं के 73 गांवों को शामिल करते हुए कोटद्वार नगर निगम का गठन किया। नगर निगम की पहली मेयर कांग्रेस की हेमलता नेगी बनीं। वहीं भाजपा के 13 पार्षद चुने गए। करीब दो साल बाद शासन ने नगर निगम में आठ पार्षद मनोनीत किए हैं। नामित पार्षदों में पंकज भाटिया, परशुराम, मालती बिष्ट, आशा डबराल, सुभाष केष्टवाल, गजेंद्र मोहन धस्माना, मंजुल डबराल, नंद किशोर कुकरेती शामिल हैं। मनोनयन के बाद अब 48 सदस्यीय नगर निगम में भाजपा पार्षदों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। क्षेत्रीय विधायक और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने सभी मनोनीत पार्षदों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed