फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar Dominates Archery; Baluni Public School Tops the List

Kotdwar News: आर्चरी में रहा कोटद्वार का दबदबा, बलूनी पब्लिक स्कूल रहा अव्वल

Wed, 12 Aug 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 12 Aug 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar Dominates Archery; Baluni Public School Tops the List
कोटद्वार। बीते माह 19 से 23 जुलाई तक चली सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं जिसमें कोटद्वार क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में कई पदक हासिल किए। मेजबान बलूनी पब्लिक स्कूल, तल्ला मोटाढाक ने दो स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक जीतकर कोटद्वार के विद्यालयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बलूनी पब्लिक स्कूल की यहावी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। हंसिका, आराध्या, भाविका और अवनी ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। देवांश ने व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत, जबकि यहावी और शौर्य भट्ट ने टीम स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। हैप्पी होम स्कूल दो स्वर्ण और दो रजत पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य, जबकि हेरिटेज अकादमी ने दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, ब्रह्मणवाला ने पांच स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन सीबीएसई राष्ट्रीय आर्चरी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। बालक वर्ग की प्रतियोगिता अक्टूबर में यूपी के आजमगढ़ और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता हरियाणा के पानीपत में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के एमडी विपिन बलूनी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर सकते हैं। निदेशक अभिलाषा भारद्वाज ने कहा कि आर्चरी में युवाओं के लिए बेहतर संभावनाएं हैं और प्रतियोगिता की मेजबानी से कोटद्वार में इस खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed