फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   keep positive thinking : sarojini

महिलाएं स्वयं के प्रति सकारात्मक सोच रखे: सरोजनी

Sat, 27 Feb 2016 09:19 PM IST
किशनपुर (कोटद्वार)
किशनपुर (कोटद्वार) Updated Sat, 27 Feb 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
भाबर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कलालघाटी में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा घरेलू हिंसा के संरक्षण अधिनियम पर एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने घरेलू हिंसा, शारीरिक, मौखिक, भावनात्मक और आर्थिक हिंसा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कानून की जानकारी के साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के तरीके भी बताए।
विज्ञापन

दुगड्डा ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वयं के प्रति सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।
विज्ञापन

अधिवक्ता लक्ष्मी रावत ने सभी को घरेलू हिंसा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने निर्भया प्रकोष्ठ योजना के बारे में बताते हुए कहा कि कोई भी पीड़ित महिला प्रकोष्ठ में आकर घरेलू हिंसा से संबधित अपनी परेशानी का निराकरण कर सकती है। कलालघाटी चौकी इंचार्ज खजान सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों से होने वाले शोषण जैसे छेड़छाड़, मारपीट आदि की सूचना तुरंत 1090 पर कॉल करके दी जा सकती है। उन्होंने सभी अभिभावकों से साइबर क्राइम से बचने के लिए नाबालिग बच्चों को स्मार्ट फोन न देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप शिक्षा अधिकारी मोनिका बम ने महिलाओं की तुलना शेरनियों से करते हुए कहा कि महिलाओं के पिछड़ने में वे स्वयं जिम्मेदार हैं। इससे पूर्व विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत  किया। छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के संदेश देते हुए विद्यालय की शिक्षिका डा. मंजू कपरवाण द्वारा रचित गीत अब बेटी बचाण, अब बेटी पढाण....  प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके त्रिपाठी, बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेंद्र कुमार, बीडीओ हरिसुधा रावत, माया बिष्ट, कुसुम असवाल, रंजना रावत, सुनीता बिष्ट, सुनीता डबराल, रामेश्वरी देवी, राजीव सेमवाल, संगीता तोमर, वसुंधरा नेगी, सरस्वती जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed