फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Karisma Shah's voice played magic

करिश्मा शाह के सुरों का चला जादू

Wed, 29 Jan 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Karisma Shah's voice played magic
कण्वाश्रम महोत्सव के तीसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोकगायिका करिश्मा शाह और लोकगायक रूहान भारद्वाज के सुरों के जादू पर वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत भी जमकर थिरके।
विज्ञापन

कण्वाश्रम महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमें अपनी संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलता है और आपसी सौहार्द भी बढ़ता है। युवा लोकगायिका करिश्मा शाह और लोकगायक रूहान भारद्वाज ने अब लग्लू मंडाण, खुट्टी रोड़िग्ये, तारा लागुरे, भगतु मामा, भैजी की बारात, निरपंखी माया, फूल फुल्यारो आदि आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। उनके गीतों पर दर्शक खूब थिरके। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मंजुल डबराल, राजगौरव नौटियाल, सुनील थपलियाल, आनंद घिल्डियाल, सौरभ रावत, जितेंद्र डोबरियाल, पार्षद सौरभ नौडियाल, मनीष भट्ट, प्रकाश बलोधी, अनिल बलूनी, किशन गुसाईं, गौरव जोशी, रघुवीर सिंह, नवीन केष्टवाल, राजीव डबराल, पंकज कबडियाल और वीरेंद्र भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन

वॉलीबाल में स्कॉलर एकेडमी और बाल भारती बने चैंपियन
कण्वघाटी। खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत हुई इंटर स्कूल वॉलीबाल के बालक वर्ग में स्कॉलर एकेडमी ने मदरलैंड को 21-12, 13-21, 17-15 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। बालिका वर्ग में बाल भारती ने डीपीएस को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। इंटर स्कूल के कबड्डी सेमीफाइनल में राइजिंग सन ने जीआईसी कोटद्वार को 18-08 और स्कॉलर एकेडमी ने जीआईसी कण्वघाटी को 20-03 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होंगे ये कार्यक्रम
- सुरसम्राट और प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी एवं टीम की रंगारंग प्रस्तुति
- बालक-बालिका कबड्डी और वॉलीबाल का फाइनल मैच
- विजेताओं को पारितोषक वितरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed