{"_id":"5d616d1e8ebc3e93c63365a4","slug":"kanha-swing-swing-on-sri-krishna-janmashtami-kotdwar-news-drn3173690159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा को झूला झुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा को झूला झुलाया
विज्ञापन
नवयुग पब्लिक स्कूल पदमपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में राधा-कृष्ण बने बच्च?
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा को झूला झुलाया
ब्रह्माकुमारीज सुख शांति भवन और नवयुग पब्ल्कि स्कूल में कार्यक्रमों का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। ब्रह्माकुमारीज सुख शांति भवन और नवयुग पब्ल्कि स्कूल की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नन्हें मुन्हे बच्चों ने राधा कृष्ण की वेशभूषा में भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए।
शुक्रवार देर रात को ब्रह्माकुमारीज सुख शांति भवन की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य संचालिका बीके ज्योति ने बाल कृष्ण को झूला झूलाकर किया। कार्यक्रम में पहुंचे भक्तों ने भी बाल कृष्ण को झूला झुलाया। इस दौरान राधा-कृष्ण की झांकियां भी निकाली गईं। नन्हें मुन्हे बच्चों ने राधा कृष्ण बनकर नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर हरीश, रत्न, शिब्बू, भगवान असवाल, गब्बर सिंह, रणवीर सिंह, महेंद्र, हेमा, अर्चना व शांति देवी आदि मौजूद रहे।
उधर, नवयुग पब्लिक स्कूल पदमपुर मोटाढांक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम नेगी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण एक सच्चे कर्मयोगी थे। हमें भी उनके जीवन से शिक्षा ग्रहण कर सच्चे मन से कर्म करते रहना चाहिए। शनिवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न रंगों के परिधानों में नन्हें-मुन्हे बच्चों ने राधा कृष्ण की भूमिका निभाई। इस दौरान बच्चों ने राधा कृष्ण के गीतों पर नृत्य भी प्रस्तुत किए। साथ ही दही-हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
-फोटो
लैंसडौन में निकाली श्रीकृष्ण की डोला यात्रा
लैंसडौन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्री सत्यनारायण मंदिर, कालेश्वर मंदिर में नगर और दूरस्थ क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। सत्यनारायण मंदिर समिति की ओर से मंदिर में भगवान कृष्ण व राधा की पूजा अर्चना के बाद धूमधाम के साथ डोला यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के कई मार्गों से होकर कालेश्वर मंदिर पहुंची और वहां भगवान की पूजा अर्चना के बाद यात्रा वापस सत्यनारायण मंदिर पहुंची। यात्रा में श्रद्धालु हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की.. के भजन गा रहे थे। इस दौरान जगह जगह भक्तों ने डोला यात्रा पर फूल अर्पित किए। नगर में जन्माष्टमी पर्व दो दिन मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर मन्नत मांगी।
श्रीगणेश जन्मोत्सव दो से
कोटद्वार। श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति की ओर दो से 12 सितंबर तक श्रीगणेश जन्मोत्सव मनाया जाएगा। दो सितंबर को नगर में श्रीगणेश की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
समिति के अध्यक्ष विशाल सिंघल ने बताया कि दो सितंबर से कार्यक्रम का आयोजन पटेल मार्ग स्थित गुरु नानक वेडिंग प्वाइंट में किया जाएगा। दो सितंबर को सुबह नौ बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। रोजाना सुबह सात बजे मंगल आरती की जाएगी। इसके बाद 11 सितंबर को रात्रि जागरण और 12 सितंबर को भव्य शोभा यात्रा व मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन होगा।
छात्र-छात्राओें ने दही-हांडी फोड़कर मनाई जन्माष्टमी
भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में हुए रंगारंग कार्यक्रम
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दुगड्डा में निकाली शोभायात्रा
दुगड्डा/किशनपुर। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दुगड्डा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कृष्ण भक्तों ने मटकी फोड़ी। उधर, भाबर के झंडीचौड़ उत्तरी स्थित भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से दुगड्डा के लक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष भावना चौहान ने किया। शोभायात्रा सुभाष बाजार से मोतीबाजार, धनीराम बाजार व नेहरू मार्ग पर निकाली गई। इस दौरान कृष्ण भक्तों ने श्रृंखला बनाकर गांधी चौक में पेड़ से बंधी मटकी फोड़ी। इस अवसर पर समिति के संरक्षण विपिन गर्ग, अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष सचिन गोयल, सचिव कृष्ण कुमार, कोषाध्यक्ष भास्कर कुकरेती, पूर्व अध्यक्ष दीपक बड़ोला, सभाषद धर्मेंद्र गोयल, अनीता गौड़ व नरेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे। उधर, भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुुुभारंभ वाइस चांसलर डा. संजीव पुरी ने किया। छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण पर आधारित गीतों पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर रजिस्ट्रार आदित्य शर्मा, लवलजीत व राघव राज चौहान मौजूद रहे।