फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kandari Sports Club Naugaon won the final match of the tournament

Kotdwar News: कंडारी स्पोर्ट्स क्लब नौगांव ने जीता टूर्नामेंट का फाइनल मैच

Thu, 06 Feb 2025 10:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Kandari Sports Club Naugaon won the final match of the tournament
बैजरो। बीरोंखाल के अंतर्गत स्यूंसी के बजरंग बली स्टेडियम में आयोजित हरीश चंद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल कंडारी स्पोर्ट्स क्लब नौगांव ने 35 रन से जीत लिया।
विज्ञापन


स्यूंसी के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में टाॅस जीतकर भाखंड ने फील्डिंग को चुना। कंडारी स्पोर्ट्स क्लब नौगांव को बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया। कंडारी स्पोर्ट्स क्लब नौगांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर मे नौ विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज हनी ने शानदार 56 रन बनाए। वहीं 178 रनों का पीछा करने उतरी ग्राम भाखंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 143 रन ही बना सकी। नौगांव स्पोर्ट्स क्लब ने 35 रन से मुकाबला जीत लिया। हनी को शानदार 56 रन बनाने व एक विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं संदीप को 75 रन बनाने व चार विकेट लेने पर प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। नौ विकेट लेने पर विमल श्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए। भाखंड के आयुष को 145 रन बनाने पर श्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुषमा कंडारी, विनोद कुमार ने विजेता टीम को संयुक्त रूप से 51 हजार रुपये की नकद धनराशि और ट्रॉफी भेंट कर पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट की उपविजेता भाखंड की टीम को 25 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी दी गई। आयोजन में देवेंद्र कंडारी, सुरेंद्र बिष्ट, स्यूंसी की निवर्तमान ग्राम प्रधान मीनाक्षी पटवाल, भाखंड के निवर्तमान प्रधान अनिल रावत, रणवीर गुसाईं, धीरेंद्र कंडारी और दिनेश रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed