फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   It takes four hours to cover a distance of 16 km.

16 किमी की दूरी तय करने में लग रहे चार घंटे

Sun, 06 Feb 2022 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
It takes four hours to cover a distance of 16 km.
एनएच पर कोटद्वार और दुगड्डा के बीच पांचवें मील के समीप कीचड़ में वाहनों की आवाजाही करवाता पुलिसक? - फोटो : KOTDWAR
बारिश थमने के बाद पिछले तीन दिनों से अच्छी धूप निकलने के बाद भी कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर आमसौड़ में पहाड़ी से आ रहे मलबे के कारण हो रहे कीचड़ से निजात नहीं मिल पा रही है। यहां कीचड़ अधिक होने के कारण वाहन फिसल रहे हैं, जिससे यहां जाम लग रहा है। स्थिति यह है कि जहां कोटद्वार से दुगड्डा जाने में बीस मिनट लगते हैं वहीं अब महज 16 किमी. की दूरी तय करने में तीन से चार घंटे लग रहे हैं। मजबूरी में लोगों को वैकल्पिक मार्ग पुलिंडा-चरेख मोटर मार्ग से 36 किमी. का फेरा लगाते हुए आवाजाही करनी पड़ रही है, लेकिन इस मार्ग पर भी हाथी के सड़क पर आ जाने से जाम लग रहा है।
विज्ञापन

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर आमसौड़ में हाईवे धंसने पर पहाड़ी काटकर बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर पहाड़ से चट्टानें लगातार दरक रही हैं, जिससे करीब एक किमी. हिस्सा कीचड़ से सना हुआ है। सड़क पर मिट्टी होने और पानी के कारण अधिक कीचड़ होने से यहां वाहन फिसल रहे हैं और कीचड़ में फंस रहे हैं, जिससे एनएच पर जाम लग रहा है। एनएच पर जाम के कारण लोग वैकल्पिक मार्ग पुलिंडा-चरेख ऐता मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं, लेकिन इस मार्ग पर भी हाथी के कारण जाम लग रहा है, जिससे लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

मनोरमा देवी, सविता बौंठियाल, सुदेश सिंह, राकेश कुमार ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग पुलिंडा-चरेख-ऐता मार्ग पर हाथी आने से मार्ग के दोनों ओर जाम लग रहा है। उन्होंने एनएच प्रशासन से मार्ग पर हुए कीचड़ की सफाई कराने और पुश्ते का जल्द निर्माण कर डामरीकरण करने की मांग की। एनएच के जेई अरविंद जोशी ने कहा कि कार्यदायी एजेंसी हाईवे से दिनरात मलबे को हटाने में जुटी है। बृहस्पतिवार रात को ट्रैफिक अधिक होने के कारण जाम लगा रहा, लेकिन शुक्रवार को मार्ग पर यातायात सामान्य रहा। कहा कि हाईवे 128 मीटर सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed