{"_id":"65148743b6f23566700fb157","slug":"irrigation-department-released-water-on-malan-main-feeder-kotdwar-news-c-5-1-drn1031-254174-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सिंचाई विभाग ने मालन मेन फीडर पर छोड़ा पानी, झूम उठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सिंचाई विभाग ने मालन मेन फीडर पर छोड़ा पानी, झूम उठे किसान
विज्ञापन
डेढ़ माह से सिंचाई के संकट से जूझ रहे भाबर के 40 गांवों के किसानों के लिए बुधवार का दिन बेहद उत्साह भरा रहा। सिंचाई विभाग ने मालन मेन फीडर पर साइफन से सिंचाई का पानी चलवा दिया है। नहर में पानी देखकर काश्तकार झूम उठे। उन्होंने लड्डू बांटकर खुशी जताई। सिंचाई विभाग व विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताया। बड़ी संख्या में काश्तकार और क्षेत्रवासी बुधवार सुबह मालन मेन फीडर में जमा हुए थे।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार जॉन, अवर अभियंता कौशिद अली, प्रशांत चौहान, सिंटू कुमार बुधवार सुबह कण्वाश्रम स्थित मालन मेन फीडर नहर पर पहुंचे। उन्होंने नहर की मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर उसमें पानी छोड़ने के लिए हरी झंडी दी। इस मौके पर पहुंचे मालिनी किसान पंचायत से जुड़े किसानों के अलावा अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में काश्तकार पहुंचे हुए थे। नहर में पानी छोड़ते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान पंचायत के अध्यक्ष जेपी बहुखंडी और महासचिव मधूसूदन नेगी ने लड्डू बांटते हुए कार्यदायी एजेंसी सिंचाई विभाग और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का आभार जताया।
कण्वाश्रम से डेढ़ किमी ऊपर मालन साइफन से पानी छोड़ते ही दाईं और बाईं नहरों में पानी चलने लगा। खेतों में पानी पहुंचते ही किसानों ने अपनी फसलों की सिंचाई शुरू कर दी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष के पीआरओ मनीराम शर्मा, अनिल बहुगुणा, कुलदीप अग्रवाल, अभिषेक नेगी, जगदीश बहुखंडी, राजीव डबराल आदि मौजूद रहे।