फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Instructions to officials to prepare for monsoon

Kotdwar News: अधिकारियों को मानसून से निपटने की तैयारी के निर्देश

Mon, 11 May 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 11 May 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Instructions to officials to prepare for monsoon
जल जीवन मिशन से दिए गए पेयजल कनेक्शन से नही मिल रहा पानी
विज्ञापन


नई टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी डीएम / सीडीओ वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जल जीवन मिशन, वन विभाग और लोनिवि से संबंधित शिकायतों का निस्तारण करने की मांग उठाई गई। प्रभारी डीएम ने कई समस्याओं का समाधान करते हुए अवशेष समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने और आगामी मानसून से निपटने की तैयारी करने के निर्देश दिए।
जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे ग्राम स्यूरी (खबोगी) निवासी कलम सिंह ने बताया कि वह गांव में अपनी पैत्रिक जमीन पर दो कमरे, गोशाला, बकरीबाड़ा, कंपोस्ट किट और एक दुकान बना रहा है, लेकिन वन विभाग ने वह निर्माणकार्य तोड़ दिया है। प्रभारी डीएम ने इस पर एसडीएम से दो दिन में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

चंबा डोबरा मल्ला निवासी गंगाधर ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन से दिए गए पेयजल कनेक्शन पर जलापूर्ति नहीं हो रही है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं। नवाकोट निवासी चंडी प्रसाद रतूड़ी और प्रभाकर रतूड़ी ने उनके निजी खेतों पर सहखातेदार द्वारा सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने का शिकायत दर्ज कराई है। कोटी फैगूल के मोलनों निवासी दशरथ सिंह लोनिवि बौराड़ी पर मकान की सुरक्षा के लिए लगाई गई दीवार अधर में छोड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थत्यूड़ निवासी खेमचंद्र भट्ट ने क्षेत्र में सड़कों पर पैराफिट लगाने, सड़कों पर पड़े गड्ढ़े भरने के निर्देश दिए। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम में दर्ज कराई गई सभी 32 शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। कार्यक्रम में एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, सीएमओ डॉ. श्याम विजय और डीडीओ मो. असलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed