फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Information given to farmers about production and management of Kiwi

Kotdwar News: कृषकों को दी कीवी के उत्पादन एवं प्रबंधन की जानकारी

Tue, 25 Feb 2025 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Information given to farmers about production and management of Kiwi

विज्ञापन
कोटद्वार। उद्यान विभाग कोटद्वार की ओर से नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय आदर्श उद्यान पटेलिया (धुमाकोट) में कीवी एवं शीतोष्ण फल उत्पादन एवं प्रबंधन विषय पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में चार ब्लॉकों के प्रगतिशील कृषकों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में नैनीडांडा, बीरोंखाल, रिखणीखाल और पोखड़ा ब्लॉक करीब 100 प्रगतिशील कृषकों ने प्रतिभाग किया।कार्यशाला में राष्ट्रीप पादप आनुवांशिक संसाधन ब्यूरो निगलाट भवाली (नैनीताल) के वैज्ञानिक डॉ. केएम राय ने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को मद्देनजर कृषकों को कीवी फसल के कुशल उत्पादन एवं प्रबंधन पर जानकारी दी। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में उत्पादित होने वाले अन्य फल पुलम, खुमानी, नाशपाती एवं सेब के वैज्ञानिक रूप से रोपण एवं सफल उत्पादन के संबंध में भी तकनीकी जानकारी दी। उद्यान विशेषज्ञ कोटद्वार सतीश कुमार शर्मा ने कृषकों को विभाग में संचालित एप्पल मिशन, कीवी मिशन, पीएमएफएमई, नाबार्ड योजना के तहत पाली हाउस निर्माण आदि योजनाओं और उनमें मिलने वाले अनुदानों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए प्रभारी उद्यान सचल दल के केंद्रों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कृषकों को नई तकनीकी से रोपित सेब की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी देने के लिए उद्यान का भ्रमण कराया। कृषकों ने उद्यान में स्थापित सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली से सिंचाई का अवलोकन भी किया। इसमें 70 प्रतिशत तक सिंचाई के पानी की बचत की जा सकती है। प्रशिक्षण एवं भ्रमण दौरान राजकीय उद्यान पटेलिया में तैयार सघन सेब उद्यान देखकर कृषक काफी खुश हुए। इस प्रशिक्षण में कृषकों के साथ ही विभागीय कर्मचारियों ने भी प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस मौके पर अपर उद्यान अधिकारी नेहा रावत, उद्यान निरीक्षक गोपी चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed