फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Information about bank schemes and cyber fraud given to account holders

खाता धारकों को दी बैंक योजनाओं और साइबर ठगी की जानकारी

Thu, 17 Feb 2022 06:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 06:56 PM IST
विज्ञापन
Information about bank schemes and cyber fraud given to account holders
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में बोलते पार्षद सुखपाल शाह। - फोटो : KOTDWAR
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक झंडीचौड़ की ओर से आयोजित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में बैंक के खाता धारकों को बैंक की योजनाओं की जानकारी और साइबर ठगी को लेकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शाखा परिसर में आयोजित साक्षरता कार्यक्रम का पार्षद सुखपाल शाह ने शुभारंभ किया। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की प्रबंधक कुसुमलता ने खाताधारकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उपभोक्ताओं को डिजिटल के माध्यम से लेनदेन और साइबर ठगी की जानकारी दी। उन्होंने खाताधारकों से किसी को भी अपनी बैंक संबंधी जानकारी नहीं देने की अपील की। इस दौरान पार्षद सुखपाल शाह ने खाताधारकों से बैंक की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह चौहान, त्रिभुवन सिंह रावत, परशुराम, पूर्व प्रधान पुष्पा देवी, राजू खंतवाल, रवि किशोर, प्रियांशु नैथानी और अर्चना आदि खाताधारक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed