फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Indigenous products are the only way to develop India: Bhatt

स्वदेशी ही विकसित भारत का माध्यम: भट्ट

Tue, 30 Sep 2025 11:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Indigenous products are the only way to develop India: Bhatt
श्रीनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को श्रीनगर पहुंचे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर गांधी जयंती तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की। इससे पूर्व आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि दूसरी बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर उनका यह पहला दौरा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से महात्मा गांधी की जयंती तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की जा रही है। साथ ही जीएसटी उत्सव भी मनाया जा रहा है। भट्ट ने कहा कि अब 25 सितंबर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से लेकर 25 दिसंबर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक आयोजित होने वाले विकसित भारत संकल्प अभियान को लेकर वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं। कहा कि स्वदेशी ही विकसित भारत का माध्यम है, इसके लिए भारत में निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करना है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमलकिशोर रावत, मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, महामंत्री गणेश भट्ट, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सुधीर जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed