फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Increased parking fees for vehicles entering and resist

वाहनों के बढ़े प्रवेश और पर्किंग शुल्क का विरोध

Tue, 22 Mar 2016 07:21 PM IST
अमर उजाला/लैंसडौन।
अमर उजाला/लैंसडौन। Updated Tue, 22 Mar 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन

टैक्सी यूनियनों ने कैंट बोर्ड की ओर से अपनी सीमा के अंदर वाहनों के प्रवेश करने पर लगाए जाने वाले प्रवेश शुल्क और पार्किंग शुल्क का विरोध करते हुए अपने वाहन कैंट सीमा से बाहर खड़े करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


कोटद्वार यूनियन के अध्यक्ष एसएस रावत और लैंसडौन-जयहरीखाल यूनियन के अध्यक्ष एसएस चौहान ने कैंट की इस व्यवस्था को उत्पीड़नात्मक बताते हुए कहा कि एक अप्रैल से लागू हो रही इस व्यवस्था के चलते वे अपने वाहन नगर में नहीं लाएंगे। रावत व चौहान ने कहा कि पूर्व में उनके मासिक पास ढाई सौ और सालाना पास नौ सौ की राशि देकर बन रहे थे। साथ ही उन्हें नगर में वाहन पार्किंग का अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ता था। लेकिन नई व्यवस्था में टैक्सी चालकों के लिए प्रवेश शुल्क की मासिक राशि 400 रुपया और वार्षिक राशि 4400 रखी गई है।
विज्ञापन


जो कि गत साल की तुलना में कई गुना अधिक है। राष्ट्रीय राजमार्गों व अन्य मार्गों पर भी इतना भारी शुल्क नहीं लिया जाता है। कहा कि बोर्ड द्वारा निर्धारित एक और व्यवस्था के तहत निर्धारित पार्किंगों पर चार घंटे से अधिक वाहन खड़ा होने पर प्रति घंटा पांच रुपया राशि तय की गई है। जो कि पूरी तरह से अनुचित है। उन्होंने कहा कि जब तक कैंट बोर्ड बढे़ हुए शुल्क को वापस नहीं लेता तब तक वे अपने वाहन छावनी सीमा से बाहर रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed