फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   In the name of improvement, traffic stopped on Kinagodikhal-Listiyakhet motor road.

Kotdwar News: सुधारीकरण के नाम पर किनगोड़ीखाल-लिस्टियाखेत मोटर मार्ग पर आवाजाही ठप

Thu, 07 Nov 2024 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
In the name of improvement, traffic stopped on Kinagodikhal-Listiyakhet motor road.

विज्ञापन
बैजरो/कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत किनगोड़ीखाल-लिस्टियाखेत मोटर मार्ग के सुधारीकरण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। स्थिति यह है कि निर्माण कार्य के चलते इस क्षेत्र के 25 गांवों का सड़क संपर्क जहां ब्लॉक मुख्यालय नैनीडांडा व तहसील मुख्यालय धुमाकोट से कटा हुआ है। वहीं, इस मार्ग पर रामनगर से चलने वाली एकमात्र बस सेवा भी ठप पड़ी हुई है। क्षेत्रवासियों में कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई बैजरो खंड सतपुली के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है।शासन ने 13 किमी किनगोड़ीखाल-लिस्टियाखेत मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए 9.56 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की थी। एक साल पहले कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई बैजरो खंड सतपुली ने मार्ग निर्माण कार्य का कार्य शुरू किया था। इस बीच बरसात के चलते गत चार माह से निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है। विभाग की ओर से स्क्रपर का आधा-अधूरा निर्माण किया गया है।
सड़क पर कई जगह गड्ढे खुदे हैं और मलबा बिखरा हुआ है। स्थिति यह है कि मार्ग पर बड़े वाहन तो दूर की बात दोपहिया वाहन से भी आवाजाही नहीं हो पा रही है, जिससे ग्रामीणों को जीप टैक्सियां बुक कराकर वाया दिगोलीखाल होते हुए मंजेडा-जडाऊखांद सड़क से 10 से 25 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर धुमाकोट व नैनीडांडा आवाजाही करनी पड़ रही है। इसमें ग्रामीणों का जहां काफी समय बरबाद हो रहा है। वहीं, उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन




विभाग की ओर से संबंधित ठेकेदार को पत्र भेजकर निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




- पान सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई बैजरो खंड सतपुली।

गौलीखाल-हल्दूखाल बस सेवा बंद होने से बढ़ा किनाथ बस सेवा पर सवारियों का दबाव

कोटद्वार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरेंद्र प्रताप, ब्लॉक कांग्रेस नैनीडांडा के अध्यक्ष मनीष सुंद्रियाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रश्मि कंडारी, गोपाल सिंह रावत का कहना है कि एक साल से चल रहे निर्माण कार्य के चलते ही रामनगर गौलीखाल हल्दूखाल बस सेवा बंद है और ब्लॉक मुख्यालय व तहसील मुख्यालय धुमाकोट से भी संपर्क कटा हुआ है। यदि यह सड़क बाधित नहीं होती, तो किनाथ-रामनगर बस सेवा पर सवारियों का दबाव नहीं बढ़ता। उन्होंने मर्चूला बस हादसे के लिए क्षेत्र की बदहाल सड़कों का भी बड़ा कारण बताया। कहा कि गोलीखाल-हल्दूखाल बस सेवा बंद होने से किनाथ से रामनगर चलने वाली बस में सवारियों का भारी दबाव था। कहा कि मार्ग का निर्माण जल्द पूरा कराने के लिए वे कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सड़क का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed