फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   If water was not available from tube well, water tankers were called for.

Kotdwar News: नलकूप से नहीं मिला पानी तो मंगवा लिए पानी के टैंकर

Mon, 05 Aug 2024 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
If water was not available from tube well, water tankers were called for.
कोटद्वार। गाड़ीघाट क्षेत्र के नलकूप में आई खराबी दुरुस्त नहीं होने पर पेयजल संकट से जूझ रहे कई परिवारों ने निजी स्तर पर पानी के टैंकर की व्यवस्था जुटाई। वहीं, जल संस्थान के सहायक अभियंता ने मंगलवार सुबह से जलापूर्ति सामान्य होने की बात कही।
विज्ञापन

कोटद्वार के गाड़ीघाट क्षेत्र में स्थित नलकूप का मोटर फुंकने से कालाबड़, झंडाचौक, गोखले मार्ग, बाजार क्षेत्र, नजीबाबाद मार्ग और आसपास के मोहल्लों में पिछले पांच दिन से जल आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। भीषण गर्मी में लोग बिना पानी खासी परेशानी झेल रहे थे। पानी की आपूर्ति के लिए लोगों को आसपास के मोहल्लों से पानी जुटाना पड़ रहा था। यह समस्या लगातार बनी रहने पर आखिरकार लोगों का सब्र टूट गया और उन्होंने भटकने से बेहतर निजी स्तर पर पानी की व्यवस्था जुटाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह गोखले मार्ग, बाजार क्षेत्र और झंडा चौक के आसपास कई घरों के सामने पानी के टैंकर खड़े देखे गए। लोगों ने बताया कि पानी की समस्या को देखते हुए उन्होंने अपने स्तर से टैंकर की व्यवस्था जुटाई है। उधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता बीआर चौधरी ने बताया कि गाड़ीघाट क्षेत्र के नलकूप की मोटर ठीक हो गई है। सोमवार शाम को कुछ जगहों पर पानी पहुंचा है। मंगलवार सुबह से सभी जगह पर जलापूर्ति सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed