फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   History sheeter Meherban Singh alias Mehru dies under suspicious circumstances

हिस्ट्रीशीटर मेहरबान सिंह उर्फ मेहरू की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 04 Jul 2022 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
History sheeter Meherban Singh alias Mehru dies under suspicious circumstances
हिस्ट्रीशीटर मेहरबान सिंह रावत उर्फ मेहरू की संदिग्ध हालात में रविवार देर रात मौत हो गई। वह 23 साल सितारगंज जेल में सजा काटने के बाद गत सात अप्रैल को घर आया था। परिजनों की ओर से मौत संदिग्ध बताने के बाद पुलिस ने बेस अस्पताल के दो डॉक्टरों के पैनल से उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि मेहरबान सिंह रावत उर्फ मेहरू निवासी निंबूचौड़ कोटद्वार कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर रहा है। उस पर हत्या और अन्य मामलों में 34 मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 1999 में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। सितारगंज जेल में उसने करीब 23 साल तक सजा काटी। वह गत सात अप्रैल को सजा पूरी करने के बाद अपने निंबूचौड़ स्थित आवास पर पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि रविवार रात को अस्पताल से मेहरबान सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस बेस अस्पताल पहुंची। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि मेहरबान सजा पूरी होने के बाद अपने घर पर ही रहता था। रविवार रात को वह खाना खाकर सो गया था। रात करीब एक बजे उनकी पत्नी ने परिजनों को बताया कि मेहरबान सिंह ने जहर खा लिया है। उसकी हालत खराब होने पर परिजन उसे 108 की मदद से बेस अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को लिखित रूप से उसकी मौत को संदिग्ध बताया। इसके बाद बेस अस्पताल के दो डॉक्टरों के पैनल से मृतक का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed