{"_id":"6a7b1fcdf5d8f0b3820d92d5","slug":"get-the-railway-entry-and-exit-gates-opened-soon-adrm-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-125713-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के प्रवेश और निकास द्वार को जल्द खुलवाएं : एडीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के प्रवेश और निकास द्वार को जल्द खुलवाएं : एडीआरएम
Tue, 11 Aug 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 11 Aug 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) मुरादाबाद ने नवनिर्मित कोटद्वार रेलवे स्टेशन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अवशेष कार्यों को शीघ्र निपटाने और स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर रेलवे के प्रवेश व निकास द्वार को जल्द खुलवाने के निर्देश दिए।
एडीआरएम मुरादाबाद पारितोष गौतम रेलवे के निर्माण, इंजीनियरिंग एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के साथ स्पेशल कोच से कोटद्वार पहुंचे। उन्होंने स्टेशन भवन, यात्री सुविधाओं, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया सहित स्टेशन परिसर में किए जा रहे अन्य निर्माण कार्यों, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा के संबंध में जानकारी की।
निरीक्षण में स्टेशन के नए भवन में कई जगह वर्षा जल के जमावड़े व रिसाव सहित तकनीकी खामियां मिलने पर नाराजगी व्यक्त कर एडीआरएम ने उसमें सुधार के निर्देश दिए। वहीं, पार्किंग एवं ऊपरी तल पर स्थापित की गई कामर्शियल लॉबी को संचालित करने के लिए अभी से प्रयास तेज करने को कहा। गति शक्ति यूनिट मुरादाबाद के उप मुख्य अभियंता ऋषभ कुमार ने बताया कि द्वितीय चरण में चौड़ीकरण, फुट ओवरब्रिज समेत अन्य प्रमुख कार्य किए जाने हैं।
विज्ञापन
इस दौरान एडीआरएम ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी से टेलीफोन पर बात की। जनसंपर्क अधिकारी मनीराम शर्मा, विधायक प्रतिनिधि कमल नेगी, महेश नेगी, राजेंद्र जजेड़ी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक महेश यादव उपस्थित रहे।