फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Garhwali play 'Gharjavai' was appreciated by the audience

गढ़वाली नाटक ‘घरजवै’ को दर्शकों ने सराहा

Sun, 17 Oct 2021 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Garhwali play 'Gharjavai' was appreciated by the audience
लोक कलाकार महासंघ का स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। प्रसिद्ध रंगकर्मी स्व. राम रतन काला को समर्पित सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों पर प्रस्तुतियां देकर समा बांधा। लोक कलाकार ओम प्रकाश कवटियाल द्वारा निर्देशित गढ़वाली नाटक ‘घरजवै’ को भी दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान रंगकर्मी स्व. रामरतन काला की धर्मपत्नी कमला काला को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मेयर हेमलता नेगी और विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ राकेंद्र रौथाण और साथी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गढ़ वंदना से हुआ। वीरेंद्र भंडारी और लाजवंती ने रंगकर्मी स्व. राम रतनकाला को श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद महासंघ के महासचिव ओमप्रकाश कवटियाल द्वारा निर्देशित नाटक घरजवै का मंचन किया। लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों पर आधारित गायन प्रतियोगिता में लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता में 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डॉ. रणवीर सिंह चौहान, मणि भारती, विमलेश बछवाण शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन महासंघ के अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी और महासचिव ओम प्रकाश कवटियाल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर महासंघ की उपाध्यक्ष लता नेगी, सचिव विरेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष राकेंद्र रौथाण, दिनेश बौंठियाल, विरेंद्र भंडारी, सरोज रावत, अंजू पुंडीर, शांति नेगी, अनिल भटनागर, संदीप वर्मा, गवर सिंह रावत, आनंदमणि जखमोला, दर्शन सरन, पारेश्वर प्रसाद निर्मोही आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed