फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Garbage will be collected from door-to-door in all four wards of Satpuli Nagar Panchayat.

Kotdwar News: नगर पंचायत सतपुली के चारों वार्डों में होगा घर-घर से कूड़ा एकत्र

Thu, 15 Jan 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 15 Jan 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Garbage will be collected from door-to-door in all four wards of Satpuli Nagar Panchayat.
निकास की ओर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू, एक फरवरी से होगी कूड़ा कलेक्शन की कवायद
विज्ञापन

सतपुली (कोटद्वार)। नगर पंचायत सतपुली के चारों वार्डों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत घर-घर से कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। नगर निकाय की ओर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक फरवरी से सभी वार्डों में कार्य शुरू करने की तैयारी है।
वर्ष 2014 में ग्रामसभा सतपुली सैंण की 3874 आबादी और सतपुली मल्ली गांव की 352 आबादी क्षेत्र का विलय कर सतपुली नगर पंचायत का गठन किया गया। सतपुली मल्ली में एक और सतपुली सैंण वाले क्षेत्र में तीन वार्ड बनाए गए हैं। सतपुली मल्ली में करीब 100 और सतपुली सैंण में 750 भवन हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में 350 दुकानों के अलावा करीब 15 से अधिक स्कूल, बैंक और सरकारी कार्यालय हैं। अभी तक नगर पंचायत सतपुली नगर से प्रतिदिन लगभग 1.33 टन कचरा इकट्ठा किया जा रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र में घर-घर से कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था नहीं होने से कई ग्रामीण घरों के कूड़े को नगर पंचायत के कूड़ेदान व कूड़ा वाहन में न डालकर नगर के आसपास खाई व नयार नदी में फेंक देते थे जिससे नयार नदी प्रदूषित हो रही थी और आसपास के क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े का अंबार लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत नियमानुसार घर-घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, शासकीय भवनों से प्रतिदिन घर-घर से गीला, सूखा कूड़ा एकत्र, अलग-अलग करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर की प्रक्रिया 1 फरवरी से 31 मार्च तक के लिए होगी। कार्य एक फरवरी से शुरू हो जाएगा।


घर-घर कूड़ा कलेक्शन के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आगामी एक फरवरी से कूड़ा का कलेक्शन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। टेंडर की अवधि दो माह के लिए है। वर्तमान में 1.33 टन कूड़े का उठान होता है।
- पूनम, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सतपुली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed